दोस्तों आज इस पोस्ट में हम देखने वाले हैं कि Mahashivratri 2023 Date यानि महा शिवरात्रि कब है? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Mahashivratri 2023 Date: दोस्तों महाशिवरात्रि का दिन शिव भक्तों के लिए किसी पर्व से कम नहीं होता है। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस वर्ष महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 शनिवार को पड़ रही है।
भक्त भगवान शिव (Maha Shivratri Pooja) की पूजा करने के बाद महा शिवरात्रि का उपवास करते हैं। इस दिन सुख-समृद्धि, सौभाग्य और शीघ्र विवाह के उपाय किए जाते हैं। इससे जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
Mahashivratri 2023 Date : जानिए शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2023 में महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 17 फरवरी को रात 8:02 बजे से शुरू होकर 18 फरवरी को शाम 4:18 बजे तक रहेगी।
उदयतिथि के अनुसार 18 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इसमें 18 और 19 फरवरी की मध्य रात्रि 12 बजकर 16 मिनट से 1 बजकर 6 मिनट तक निशीथ काल पूजा मुहूर्त शामिल है। वहीं महाशिवरात्रि व्रत का पारण मुहूर्त 19 फरवरी को सुबह 6 बजकर 57 मिनट से दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा |
महाशिवरात्री 2023 महत्व
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी लक्ष्मी, इंद्राणी, सरस्वती, गायत्री, सावित्री, सीता, पार्वती और रति ने भी महाशिवरात्रि के दिन उपवास किया था।
इसलिए भगवान शिव के भक्त पूरे दिन शिवजी के लिए व्रत रखते हैं.महिलाएं अच्छा पति पाने के लिए व्रत रखती हैं, कुंवारी महिलाएं अच्छा पति पाने के लिए वैसे ही व्रत रखती हैं जैसे माता पार्वती ने मनचाहा पति पाने के लिए व्रत किया था.
वहीं विवाहित महिलाएं अपने रिश्ते में शांति, प्रेम, समृद्धि, स्वास्थ्य आदि के लिए व्रत रखती हैं।
महाशिवरात्रि 2023 रीति-रिवाज और अनुष्ठान
महाशिवरात्रि के दिन भक्त शिव मंदिरों में जाते हैं और शिवलिंग पर दूध, फल, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाते हैं। साथ ही भक्त ओम नमः शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं।
भक्त भगवान शिव और देवी पार्वती को अगरबत्ती, दीपक जलाते हैं, सफेद कपड़े, मिठाई, पांच फलों में से कोई एक और पंचामृत चढ़ाते हैं। महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर की यह विधिपूर्वक पूजा चौबीसों घंटे चलती रहती है।
Also Read: क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि कथा और महत्व